Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश

इंदौर पुलिस ने चालक और उसके साथी को पचमढ़ी से दबोचा, 24 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद।

MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
X

MP Crime : इंदौर। इंदौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 25 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि चोरी किसी पेशेवर गिरोह ने नहीं, बल्कि फरियादी के भरोसेमंद चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई औरा कार बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून को वृंदावन पैलेस कॉलोनी, निपानिया निवासी मनीष संघवी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार में रखे 25 लाख नकद और वाहन की दोनों चाबियां लेकर चालक दीपक सोलंकी फरार हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा तकनीकी जांच के आधार पर चालक दीपक सोलंकी अपने साथी मोहित उर्फ चिंटू यादव के साथ काले रंग की हुंडई औरा कार में जाते हुए दिखाई दिया।

साइबर जांच में दोनों आरोपियों की लोकेशन पचमढ़ी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले से पूरी योजना बनाकर चोरी की थी। उनका मकसद चोरी की रकम से महंगे शौक पूरे करना, घूमना-फिरना और ऐशो-आराम की जिंदगी जीना था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख नकद और लगभग 10 लाख कीमत की हुंडई औरा कार बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire