Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : युवक की बेरहमी से हत्या, किन्नरों पर गला रेतने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

MP Crime : युवक की बेरहमी से हत्या, किन्नरों पर गला रेतने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी...
X

MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। बैंड मास्टर चौराहे के पास सुबह करीब 8 बजे एक युवक आदिल की धारदार हथियार से गला रेतकर, कलाई की नसें काटकर और सीने पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात का आरोप उसके दोस्तों और चार किन्नरों पर लगा है। घटनास्थल तलैया थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर था, जिसके चलते पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

MP Crime : मृतक के भाई ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन कार को घर के पास छोड़कर बाइक से निकल गए। भाई ने कहा, सुबह 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि आदिल सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मुनव्वर ने बताया कि आदिल सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था और चार किन्नर उसे लातों से मार रहे थे। उसके सीने में चाकू भी लगा हुआ था।

MP Crime : वहीं, तलैया थाने के चतुर्भुज राठौर ने कहा, हमें हमीदिया अस्पताल से हत्या की सूचना मिली। चार संदिग्ध किन्नरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अभी प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर तफ्तीश जारी है। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसी पुराने विवाद का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

MP Crime : पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। आदिल की शादी इसी साल 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले उसके भाई आमिर बरखेड़ी की भी जहांगीराबाद इलाके में हत्या हुई थी, जिससे इस घटना को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire