Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : मासूम भतीजी का हत्यारा निकला चाचा, दुष्कर्म कर नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

MP Crime : मासूम भतीजी का हत्यारा निकला चाचा, दुष्कर्म कर नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : बड़वानी। एमपी के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया को कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजपुर आयुष कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच पड़ताल के दौरान मृतिका के परिजनों और साक्षियों के बयानों के आधार पर बालिका के चाचा पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे, जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे और पिता खेत पर सिंचाई के लिए गए थे, तब उसने अपनी सौतेली मां के बेटे की 7 साल की बेटी को उठाया और घर के पीछे नहर के पास ले गया।

आरोपी ने नहर के पास बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिससे बच्ची को गंभीर चोटें आईं। नाबालिग के रोने-चिल्लाने पर, आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से नहर के पानी में फेंक दिया। बच्ची की पानी में डूबने और दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire