Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार कर, रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम...

MP Crime : भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने पारदी गैंग की 3 तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया है।

MP Crime : पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार कर, रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम...
X
MP Crime : भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने पारदी गैंग की 3 तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया है। आरोपी महिलाएं दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करती थीं। कबाड़ बीनने वाली बनकर पहले दुकानों की रेकी करती थी, इसके बाद वारदात को अंजाम देती थीं। अयोध्या नगर पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त को वैभव सिंह 28 साल संतोषी विहार कालोनी अयोध्या नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी कि उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 1 लाख रुपए के सामान चोरी कर ले गए।


MP Crime : थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित कर साक्ष्यों और सुरागों के माध्यम से 3 पारदी महिला चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बिमल उर्फ रोहित्ना पारदी 20 वर्ष, निरंजना पारदी 23 वर्ष और करीना पारदी 20 वर्ष तीनों ऐहसान नगर करोंद निशातपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 नग बैट्री यूपीएस, 16 नग एलइडी स्ट्रीट लाइट, कापर वायर, और बस बायर के 7 नग करीब एक लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire