Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : सोशल मीडिया पर पत्नी का फेमस होना पति को गुजरा नागवार, गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

MP Crime : भोपाल। सोशल मीडिया ने जहां लोगों के काम आसान किए हैं, तो वही सोशल मीडिया अब

MP Crime : सोशल मीडिया पर पत्नी का फेमस होना पति को गुजरा नागवार, गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
X
MP Crime : भोपाल। सोशल मीडिया ने जहां लोगों के काम आसान किए हैं, तो वही सोशल मीडिया अब लोगों की जान का दुश्मन भी बनता जा रहा है। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पति को पत्नी का सोशल मीडिया पर फेमस होना पसंद नहीं आया और उसने अपनी पत्नी का गला दबा कर उसकी जीवन लीला को समाप्त कर दिया।


MP Crime : उसके बाद पति खुद ही थाने पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि पत्नी को मौत के घाट उतारने से पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसका पति ने वीडियो बनाया है और पुलिस को वीडियो दिए है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी दिलीप यादव को अपनी पत्नी छाया मेहरा का रील बनाना और पड़ोसियों से बात करना पसंद नहीं था। जिसको लेकर दोनों में कई बार अनबन होती रहती थी।


MP Crime : गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया। गौरतलब है कि शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी पर शक करता था। उसको लेकर लड़ाई होती रहती थी। हादसे से पहले के वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी ने कुल तीन वीडियो प्रस्तुत किए हैं। आरोपी की चार साल की बेटी भी है, जो कि वारदात के समय मां के पास बैठकर रो रही थी।


MP Crime : दरअसल छाया के इंस्टग्राम पर दस हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह लगभग हर दिन 1-2 रील पोस्ट करती थी। उसे रील बनाने और डांस करने बहुत शौक था। वह अपनी जिंदगी को खुलकर अपने अंदाज में जीना चाहती थी। मृतक महिला ने परिवार के खिलाफ जाकर ही दिलीप से शादी की थी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire