Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : जादू-टोना के शक में बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, खेत में दफनाया शव

घटना झिकबिजुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम कुटेला की है।

MP Crime : जादू-टोना के शक में बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, खेत में दफनाया शव
X

MP Crime : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास के अंधेपन ने एक बार फिर रिश्तों की पवित्रता को मिट्टी में मिला दिया। यहां एक बेटे ने जादू-टोना के शक में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना झिकबिजुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम कुटेला की है।

जहां 25 वर्षीय सत्येंद्र सिंह ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां 45 वर्षीय प्रेमबाई सिंह को कुल्हाड़ी और डंडों से बेदम पीटा। जब मां ज़मीन पर तड़पती रही और बेटे से रहम की भीख मांगती रही। बेरहमी से पीटने के बाद जब वह बेसुध हुई तो उसका गला घोंट दिया, फिर तीन अन्य रिश्तेदारों की मदद से शव को खेत में दफन कर दिया।

दो दिन बाद जब गांव के सरपंच को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई, तो खेत की खुदाई में प्रेमबाई का शव बरामद हुआ। पूरा गांव सन्न रह गया, कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि एक बेटा अपनी मां को यूं मौत के हवाले कर सकता है। पुलिस ने आरोपी बेटा सत्येंद्र सिंह, उसका भतीजा ओमप्रकाश, और गुलाब, अमन, अमोद सिंह कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि सत्येंद्र अपने चाचा कमलेश की अचानक मौत के बाद से मां पर जादू-टोना करने का शक करने लगा था। पत्नी और बच्चों की बीमारी को भी वह मां की “टोना-टोटका” से जोड़ने लगा और इसी अंधविश्वास में उसने मां की हत्या कर दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire