Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Crime : छात्रों ने क्लासमेट का किया अपहरण, 1 घंटे तक कार में बंधक बनाकर की मारपीट...
स्कूल की छुट्टी के समय स्टेट बैंक चौराहे पर अपने दोस्तों को बुलाया और नाबालिग का अपहरण कर

MP Crime : भोपाल। कोहेफिजा इलाके में स्थित निजी स्कूल के पास 10 वीं के छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही क्लासमेट का अपरहण कर लिया। स्कूल में बेंच हटाते समय एक छात्र के चोट लग गई थी, इसी का बदला लेने छात्रों ने स्कूल की छुट्टी के समय स्टेट बैंक चौराहे पर अपने दोस्तों को बुलाया और नाबालिग का अपहरण कर सैफिया कॉलेज ग्राउंड ले गए। वहां करीब एक घंटे तक कार में बंधक बनाकर उसे पीटते रहे।
MP Crime : इस बीच बच्चे के पिता को उसके दोस्तों ने कॉल पर सूचना दी। पिता ने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी फोन पर बदसलूकी की। उन्हें सैफिया कॉलेज ग्राउंड बुलाया गया और देख लेने की धमकी दी गई। तब पिता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, तो आरोपी छात्र को वहीं छोड़कर अपनी कार से फरार हो गए। पुलिस ने पांच नाबालिग छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
MP Crime : कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग शाहजानाबाद इलाके में रहता है। वह इलाके में स्थित टीएम कॉनेवंट स्कूले में 10 वीं का छात्र है। बुधवार सुबह स्कूल में वह बेंच हटा रहा था, तभी उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले छात्र के पीठ में मामूली से चोट लग गई। इसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। बदला लेने के नीयत से छात्र ने शनिवार को स्कूल के बाहर अपने दोस्तों को बुला लिया। यहां से छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठा कर सैफिया कॉलेज ग्राउंड ले गए।
MP Crime : यहां नाबालिग के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का केस दर्ज कर किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी छात्र नाबालिग है और कोहेफिजा इलाके के रहने वाले है। चार छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद नाबालिगों को बाल न्यायायलय में पेश किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


