Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज

अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे और उसके ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
X

MP Crime : दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर 40 हजार रुपये के विवाद में अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को घर में रखे एक बक्से में छिपाकर महीनों तक राज दबाए रखा। पुलिस ने करीब 11 महीने बाद इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे और उसके ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बड़ौनी थाना क्षेत्र के छता गांव निवासी उदयभान सिंह बुंदेला पिछले 11 महीनों से लापता थे। 28 जून को उनके भाई वीर सिंह बुंदेला ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए भतीजे नितिन बुंदेला पर संदेह जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने नितिन से पूछताछ शुरू की।

शुरुआत में आरोपी पुलिस को अलग-अलग कहानियां सुनाकर गुमराह करता रहा। उसने दावा किया कि ट्रैक्टर के कल्टीवेटर का हिस्सा सिर पर गिरने से उसके पिता की मौत हो गई थी और घबराहट में उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, उदयभान सिंह ने ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए बेटे को 40 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि नितिन ने यह रकम खर्च कर दी। जब पिता लगातार पैसे वापस मांगने लगे तो अगस्त 2025 में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर में रखे लोहे के बक्से में बंद कर दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। पुलिस के अनुसार, करीब छह महीने बाद उसने अपने ताऊ अष्पेंद्र की मदद से शव को गांव के बाहर फेंक दिया। पुलिस को घटनास्थल से केवल मानव कंकाल और हड्डियां बरामद हुई हैं, जिन्हें डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है ताकि पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि की जा सके।


दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि मामले में आरोपी बेटे नितिन बुंदेला और उसके ताऊ अष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire