Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : सोते युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

MP Crime : सोते युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
X

MP Crime : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुरानी टेहरी मोहल्ले में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर में सो रहे युवक की अज्ञात हमलावर ने धारदार या भारी वस्तु से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान रामकिशोर रजक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे साफ है कि हमला बेहद निर्ममता से किया गया। परिजनों ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है


घटना के समय घर में मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे सहित कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर ही हत्या की असली वजह सामने आएगी। दिनदहाड़े नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी के भीतर हुई इस हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire