Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : सूटकेस में बंद मिली सिया की लाश, पति समीर समेत पूरा परिवार गिरफ्तार, पानी टंकी में डुबोकर छिपाया था शव

पुलिस के मुताबिक, उसकी हत्या उसके साथ रह रहे समीर ने अपने परिवार के साथ मिलकर की।

MP Crime : सूटकेस में बंद मिली सिया की लाश, पति समीर समेत पूरा परिवार गिरफ्तार, पानी टंकी में डुबोकर छिपाया था शव
X

MP Crime : भोपाल। भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सूटकेस में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझ गई है। मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोंदिया (महाराष्ट्र) की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, उसकी हत्या उसके साथ रह रहे समीर ने अपने परिवार के साथ मिलकर की।

जांच में सामने आया कि सिया और समीर की पहचान सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिए हुई थी। पिछले करीब पांच महीनों से दोनों साथ रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। समीर पहले से शादीशुदा था और उसकी पारिवारिक स्थिति को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, सिया की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को रस्सियों से बांधकर सूटकेस में रखा गया, उसमें पत्थर भरे गए और करीब 200 मीटर दूर पानी टंकी में डुबो दिया गया। स्थानीय युवकों ने टंकी में तैरता सूटकेस देखा और सूचना दी। पुलिस ने उसी रस्सी की मदद से सूटकेस बाहर निकलवाया।

हत्या के बाद समीर दूसरी पत्नी को लेने जबलपुर गया था। भोपाल लौटते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। सुबह करीब 5:30 बजे समीर, उसके भाई चांद, मां और बहन को गिरफ्तार किया गया। जांच में पहली पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात परिवार की मिलीभगत से अंजाम दी गई। समीर की दो शादियां पहले से थीं और सिया से उसने शादी नहीं की थी। पारिवारिक तनाव और रिश्तों की उलझन के बीच हत्या की साजिश रची गई। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में विस्तृत खुलासा शाम तक किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire