Create your Account
MP Crime : डॉक्टर घर से 5 लाख की चोरी, नौकरों ने बेटी-दामाद को नींद की गोलियां खिलाकर किया हाथ साफ
- Rohit banchhor
- 25 Aug, 2024
राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले सीनियर डॉक्टर विजय निचलानी के घर 5 लाख के जेवरात और नकदी चोरी हो गए।
MP Crime : भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले सीनियर डॉक्टर विजय निचलानी के घर 5 लाख के जेवरात और नकदी चोरी हो गए। डॉक्टर किसी काम से परिवार के साथ बेंगलूरु गए हुए थे। घर में सिर्फ बेटी-दामाद थे। बीती रात नौकर दंपती, बेटी-दामाद को नींद की गोलियां देकर आलमारी में रखे जेवरात और नकदी लेकर भाग निकले। अगली सुबह जब डॉक्टर निचलानी वापस घर लौटे तो बेटी-दामाद बेहोशी की हालात में मिले। घर का निरीक्षण करने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में 5 लाख की चोरी सामने आई है, पुलिस जांच के बाद सामान की कीमत बढ़ सकती है।
MP Crime : पुलिस के अनुसार डॉक्टर विजय निचलानी 61 वर्ष शिव मंदिर के पास चूनाभट्टी में रहते है। वह डॉक्टर हैं और तीन मंजिला मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मकान में ही उनका क्लीनिक है। उसी मकान में उनकी बेटी व दामाद हरेन्द्र मेघानी भी रहते हैं। बेटी व दामाद भी डॉक्टर हैं और अलग प्रैक्टिस करते हैं। दो दिन पहले डॉ. विजय निचलानी किसी काम से परिवार समेत बेंगलूरु गए हुए थे। सुबह वह फ्लाइट से भोपाल लौटे और अपने दामाद हरेन्द्र मेघानी को कॉल किया। दामाद उन्हें लेने एयरपोर्ट आने वाले थे। कई बार कॉल करने के बाद भी दामाद व बेटी ने कॉल रिसीव नहीं किया।
MP Crime : इसके बाद उन्होंने अपने घर में रहने वाले नौकर गगन को फोन लगाया। लेकिन गगन ने भी फोन नहीं उठाया। डॉ. निचलानी कैब से अपने घर आ गए। यहां उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद दामाद डॉ. हरेन्द्र मेघानी ने दरवाजा खोला। दामाद मदहोशी की हालत में दिख रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि चक्कर आ रहे हैं। भीतर जाकर देखने पर बेटी की हालत भी ठीक नजर नहीं आ रही थी। कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और आलमारी के पट भी खुले हुए थे। निरीक्षण करने पर पता चला कि आलमारी में रखे नगदी व कीमती जेवरात गायब थे।
MP Crime : नौकर दंपती 5 साल से घर में रहकर कर रहे थे काम
डॉ. विजय निचलानी ने पुलिस को बताया कि गगन व पत्नी संगीता नेपाल के रहने वाले है। वह बीते 5 साल से उनके घर में काम कर रहे थे। संगीता घर में खाना बनाने और साफ-सफाई का काम करती जबकि उसका पति गगन घर के दूसरे सारे काम करता था। वे दोनों घर की छत पर बने कमरे में रहते थे। घटना के बाद से दोनों गायब हैं। फरियादी का कहना है कि गगन व संगीता ने उनकी बेटी व दामाद को नींद की गोलियां खिलाकर लाखों रुपए की चोरी की है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 2. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. UP News : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, 250 पर्यावरण अनुकूल कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- 4. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

