Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात, बस के आगे आटो अड़ाकर कंडक्टर से मारपीट कर रुपए और मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime : भोपाल। शहर के भारत टॉकीज से मंडीदीप के बीच चलने वाली निजी (नीली) बस को रोककर फिल्मी स्टाइल में लूट की गई।

MP Crime : फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात, बस के आगे आटो अड़ाकर कंडक्टर से मारपीट कर रुपए और मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार
X
MP Crime : भोपाल। शहर के भारत टॉकीज से मंडीदीप के बीच चलने वाली निजी (नीली) बस को रोककर फिल्मी स्टाइल में लूट की गई। पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी नसीम सहित दो नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी का पुलिस ने थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला। दरअसल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र मे तीन बदमाशों ने पातरा पुल के पास बस के आगे ऑटो अड़ाकर उसे रोका और उसमें सवार होकर लूटपाट की थी।


MP Crime : आरोपियों ने बस के कंडक्टर के गले पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 8 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश लूटपाट के बाद बस में ही बैठे रहे। गल्ला मंडी पर जब दूसरी बस के दो कंडक्टर सवार हुए तो आरोपियों ने उन पर हमलाकर नकदी और मोबाइल छीन लिए। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पातरा पुल के पास मदर इंडिया कॉलोनी निवासी नसीम उर्फ ब्रेकर ने बस के आगे ऑटो लगाकर उसे रोक लिया। नसीम व उसके दो साथी उसमें सवार हो गए।


MP Crime : नसीम और साथियों ने राजेश और ड्राइवर के साथ मारपीट की और गले पर चाकू अड़ा दिया। आरोपियों ने उनकी जेब में रखे आठ हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद तीनों बस में ही बैठे रहे। जब बस गल्ला मंडी पहुंची, जहां से दूसरी बस के कंडक्टर मशकूर और शाहवर सवार हो गए। इन्हें देख आरोपियों ने मारपीट शुरू की, मशकूर के हाथ में चाकू और शाहवर के कान में चाकू से हमलाकर दिया। हमलाकर आरोपियों ने इन दोनों से तीन हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया।

MP Crime : इसके बाद कैपिटल पेट्रोल पंप के पास बस से उतर गए। उनका साथी ऑटो बस के पीछे लेकर चल रहा था। बाद में ऑटो में सवार होकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट में इस्तेमाल ऑटो और मुख्य आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire