Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Crime : ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूटपाट, मास्टरमाइंड निकला अग्निवीर जवान, आरोपी गिरफ्तार...
MP Crime : भोपाल। छुट्टियों में घर आया अग्निवीर जवान को चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था

MP Crime : भोपाल। छुट्टियों में घर आया अग्निवीर जवान को चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसी तर्क पर भोपाल के बागसेवनिया इलाके में छुट्टी पर आए अग्निवीर का ट्रेनी मिलीट्री पर्सन मास्टरमाइंड मोहित सिंह बघेल को रीवा से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहित और आकाश राय ने ज्वेलरी शॉप से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी लूटी थी। मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों सहित सात सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया है। वहीं लूट की नकदी और जेवरात की जब्ती नहीं की जा सकी है।
MP Crime : पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के करीब बीस किलो मीटर तक 400 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले दोनों आरोपी जीजा आकाश राय उसके साले आर्मी में अग्निवीर ट्रेनी मोहित सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस लूटे गए माल के लिए रिकवरी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
MP Crime : जीजा का कर्ज चुकाने के लिए की लूट
अग्नीवीर जवान मोहित सिंह बघेल छुट्टियां मनाने अपनी बहन के घर दानिश नगर बागसेवनिया इलाके में आया था। मोहित रात के समय वॉक करते समय दुकान को देखता था। उसने यह अनुमान लगा लिया था कि रात 8.30 के बाद अक्सर दुकान का मालिक अकेला ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने लूट की वारदात को पूरी रैकी के बाद अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप जीजा के घर से महज 400 सौ मीटर की दूरी पर है।
MP Crime : लूट की रकम परिवार वालों के पास रखवाई, नाम और उनकी भूमिका
मोहित सिंह बघेल निवासी रीवा मास्टरमांइड व वारदात को दिया अंजाम
मुख्य आरोपी आकाश राय निवासी रायसेन मुख्य आरोपी व वारदात को दिया अंजाम
आरोपी विकास राय निवासी रायसेन लूटा गया माल अपने पास रखा
आरोपी मोनिका राय निवासी भोपाल लूटा गया माल अपने पास रखा
आरोपी अमित राय निवासी भोपाल लूटा गया माल अपने पास रखा
आरोपी गायत्री राय निवासी रायसेन लूटा गया माल अपने पास रखा
अभय मिश्रा निवासी रीवा घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल दी
MP Crime : यह था पूरा मामला
विगत 13 अगस्त की रात 10 बजे करीब कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स की दुकान में बाइक सवार दो बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने दुकान के संचालक मनोज पर कट्टा अड़ाकर कहा जो भी नकदी है, वह निकाल दो। इसके बाद बदमाश दुकान से जेवर, चांदी की राखियां और तिजोरी से नकदी निकालकर फरार हो गए थे। भागते समय एक बदमाश ने मनोज के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने लुटेरों की शिनाख्ती के लिए सीसीटीवी फुटेज वायरल किए थे। साथ ही आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की गई थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


