Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : डकैतों का आतंक, एक ही रात में 5 वारदात, नकाबपोश बदमाशों ने मचाई दहशत, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार

वारदात के दौरान बदमाशों ने मकान मालिकों के साथ मारपीट भी की।

MP Crime : डकैतों का आतंक, एक ही रात में 5 वारदात, नकाबपोश बदमाशों ने मचाई दहशत, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार
X

MP Crime : पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में एक ही रात में डकैती की पांच सनसनीखेज वारदातों से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने अलग-अलग मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने मकान मालिकों के साथ मारपीट भी की।

जानकारी के अनुसार, संतोषी माता वार्ड और साई धाम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बदमाशों ने देर रात धावा बोला। वन विभाग कर्मचारी सुनील यदुवंशी ने बताया कि 10-12 नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और लोहे की रॉड से उनके पैर पर हमला कर दिया।

वहीं पीड़िता कंचन कौशिक ने बताया कि बदमाशों ने उनके गले पर रॉड अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने का मंगलसूत्र व झुमके छीन लिए। वहीं साई धाम कॉलोनी निवासी अमित डोंगरे के मुताबिक, बदमाशों ने पहले खिड़कियों पर पत्थर बरसाए, फिर घर में घुसकर लूटपाट की। इसी तरह अन्य दो मकानों को भी निशाना बनाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। लगातार पांच वारदातों के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire