Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Crime : दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस पहुंचने से पहले खुद को मारी गोली, जानें क्या है वजह...
आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कर दिया।

MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दुष्कर्म के आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची थी। आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
MP Crime : बता दें कि पुलिस जब आरोपी भोला अहिरवार को गिरफ्तार करने के लिए उसके स्थान पर पहुंची, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान, घबराकर आरोपी ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
MP Crime : गौरतलब हो कि दो महीने पहले छतरपुर के मौराहा गांव में 30 वर्षीय आरोपी भोला अहिरवार पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता के बुजुर्ग दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा और खुद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पीड़िता का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


