Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : सीसीटीवी कैमरों की चैन बनाकर चोरों तक पहुंची पुलिस, 50 लाख का माल बरामद...

MP Crime : भोपाल। भोपाल पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदाते करने वाले शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से

MP Crime : सीसीटीवी कैमरों की चैन बनाकर चोरों तक पहुंची पुलिस, 50 लाख का माल बरामद...
X
MP Crime : भोपाल। भोपाल पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदाते करने वाले शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपए का मशरूका जप्त किया है। जप्त माल में सोने चांदी के आभूषण, कार,मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ नगदी व संपत्ति के दस्तावेज शामिल हैं। आरोपियों ने भोपाल के आधा दर्जन थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातें की थी।


MP Crime : पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज की चेन बनाई और तकनीकी साक्षय के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि टीटीनगर स्थित हर्षवर्धन नगर में सीएम ज्वेलर्स के सूने घर के साथ 10 अलग अलग थाना क्षेत्र में उन्होंने वारदात की थी। आरोपियों से 50 लाख की चोरी के माल की बरामदगी की गई। आरोपी करौंद और कमलानगर के शातिर चोर हैं।


MP Crime : दो दिन पहले पुलिस ने करोंद निवासी अकरम और शोएब को हिरासत में लिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अभिषेक के घर से लाखो रुपए की चोरी कबूल की। पुलिस ने दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने और भी चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का लगभग पूरा माल बरामद कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire