Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

MP Crime : झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई
X

MP Crime : बालाघाट। जिले में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम गर्राबोड़ी के पास मुरझड़ रोड किनारे झाड़ियों में 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक खैरलांजी का रहने वाला था और वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, तरुण 5 मई की रात एक शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली।

घटनास्थल का मंजर कई सवाल खड़े कर रहा है। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, वहीं उसका शव निर्वस्त्र हालत में था और उसकी बाइक पास ही गिरी हुई पाई गई। हालात को देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire