Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP Crime : मुंबई के डॉक्टर से 32.60 लाख की ठगी, बिल्डर दंपती पर केस दर्ज...
- Rohit banchhor
- 21 Sep, 2024
डॉक्टर ने रकम चुकाने के बाद इसकी रजिस्ट्री करवाई। कुछ दिन बाद वह कब्जा लेने पहुंचे
MP Crime : भोपाल। मुंबई के डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह से भोपाल में 32.60 लाख की धोखाधड़ी हो गई। बिल्डर दंपती ने जालसाजी कर बैंक में गिरवी रखा प्लॉट 30.60 लाख में बेच दिया। डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ऑक्शन में यह प्लॉट बैंक से खरीदा था। डॉक्टर प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर शाहपुरा थाना पुलिस ने बिल्डर दंपती रविंद्र कौर खनूजा, परमजीत सिंह और उस समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र गौतम नगर शाखा के मैनेजर रहे कैलाश अहिरवार पर मामला दर्ज कर लिया है।
MP Crime : जांचअधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बिल्डर ने बैंक में खनूजा एन्क्लेव स्थित संपत्ति गिरवी रखी थी। खाता एनपीए होने के बाद बैंक ने ई-नीलामी की सूचना जारी की थी। डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसमें 5 दिलचस्पी दिखाई। उनकी बैंक मैनेजर से बात हुई। मैनेजर ने बताया कि वह करीब 32.60 लाख रुपए अदाकर यह संपत्ति खरीद सकते हैं।
MP Crime : डॉक्टर ने रकम चुकाने के बाद इसकी रजिस्ट्री करवाई। कुछ दिन बाद वह कब्जा लेने पहुंचे, तब पता चला कि बिल्डर ने बैंक में गिरवी रखने से पहले ही यह संपत्ति किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस धोखाधड़ी संबंधी सभी दस्तावेज जुटा रही है। एक टीम बिल्डर आरोपी के घर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Operation 80 Feet In Rajasthan: कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण के लिए JDA की बड़ी कार्रवाई, पांच धार्मिक स्थल हटाए गए
- 2. MP News : 15 लाख की चोरी से मचा हड़कंप, पड़ोसियों ने रंगे हाथ पकड़वाया चोर, फिर भी पुलिस को चकमा देकर फरार
- 3. Raipur City Crime : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
- 4. Rajasthan: जयपुर में नंदपुरी रोड पर 'ऑपरेशन 80 फीट' शुरू, अतिक्रमण हटाने लगे 22 जेसीबी, इंटरनेट भी बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

