Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : नाबालिग ने किया विरोध तो सिर में मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी की जंग जीती

फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

MP Crime : नाबालिग ने किया विरोध तो सिर में मारी गोली, अस्पताल में जिंदगी की जंग जीती
X

MP Crime : पन्ना/दमोह। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली का हिस्सा बाहर निकाल लिया। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है। किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी, जबकि उसका दिव्यांग भाई और बुजुर्ग दादी नीचे कमरे में थे। तड़के करीब 4 बजे एक युवक के छत पर पहुंचने और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल किशोरी को पहले पन्ना जिले के सिमरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर सिर में फंसे बुलेट के हिस्से को निकाल दिया। चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।

मामले में एक रिश्तेदार युवक पर संदेह जताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गोली लगने की पुष्टि हुई है, लेकिन घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर विस्तृत विवेचना जारी है।

दमोह और पन्ना पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता द्वारा दिए गए बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी पहलुओं पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire