Begin typing your search above and press enter to search.
MP Crime : मंगेतर को फोटो भेजने से टूटी शादी, पूर्व प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज
MP Crime : भोपाल। राजधानी की बैरागढ़ पुलिस ने युवती की शिकायत पर पूर्व प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

MP Crime : भोपाल। राजधानी की बैरागढ़ पुलिस ने युवती की शिकायत पर पूर्व प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शादी का झांसा देकर आरोपी करीब दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से विदिशा निवासी 22 साल की युवती यहां बैरागढ़ में किराए से रहती है और प्राइवेट काम करती है। तीन साल पहले युवती की पहचान सूरज बघेल से हुई थी।
MP Crime : शादी करने का प्रलोभन देकर सूरज ने अगस्त 2022 में पहली बार बैरागढ़ की एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अलग-अलग होटलों में ले जाकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। लिहाजा युवती ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। कुछ दिन बाद युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया।
MP Crime : आरोपी सूरज बघेल को जब यह बात पता चली तो उसने युवती के होने वाले पति को कॉल कर उनके बीच संबंधों की सच्चाई बता दी और उनका फोटो भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की हरकत से युवती का रिश्ता टूट गया था। युवती ने थाने जाकर आरोपी सूरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


