Create your Account
MP Crime : भाभी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर खुद पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2026
इसी पेड़ पर करीब चार वर्ष पहले आरोपी के दूसरे भाई ने भी आत्महत्या की थी।
MP Crime : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के पिपलिया अमरसिंह गांव में सामने आई दोहरी मौत की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी की पत्थर से हत्या करने के बाद उसी क्षेत्र में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी पेड़ पर करीब चार वर्ष पहले आरोपी के दूसरे भाई ने भी आत्महत्या की थी।
पुलिस के अनुसार, सुनीता अहिरवार (25) गुरुवार सुबह अपने देवर मन्नू अहिरवार (28) के साथ बाइक से बेगमगंज गई थीं। दिनभर दोनों का परिवार से संपर्क बना रहा, लेकिन शाम करीब छह बजे सुनीता का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने तलाश शुरू की।
गांव से करीब 500 मीटर दूर सांवली-शोभापुर मार्ग के पास खेत में बाइक खड़ी मिली। वहीं पास में सुनीता का शव पड़ा था। शुरुआती जांच में महिला के सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। सूचना मिलते ही गैरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ से मन्नू का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के बाद उसने आत्महत्या की। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने तीन मासूम बच्चों से उनकी मां का साया छीन लिया। वहीं, मन्नू अविवाहित था। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
जांच के दौरान एक और हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है। जिस पेड़ पर मन्नू का शव मिला, उसी पेड़ पर करीब चार वर्ष पहले उसके एक अन्य भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस संयोग ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के बयान के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. Jana Nayagan : CBFC से मिला A सर्टिफिकेट, विजय की फिल्म जन नायगन का नया पोस्टर हुआ रिलीज
- 2. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

