Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : प्रेमी बना हैवान, नाबालिग की हत्या कर जलाया शव, गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया गया।

MP Crime : प्रेमी बना हैवान, नाबालिग की हत्या कर जलाया शव, गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार
X

MP Crime : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भिंड जिले से लापता हुई किशोरी का शव ग्वालियर की गुप्तेश्वर पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी 28 मई को भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह घर से जेवरात लेकर अपने परिचित युवक रामू गुर्जर के साथ गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामू गुर्जर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

मौ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जनकगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच कर हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए केस को आगे की विवेचना के लिए संबंधित थाने को स्थानांतरित किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire