Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : हाई-टेक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी और वकील की मदद से अंजाम देते थे चोरी

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य राज्यों में गिरोह की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

MP Crime : हाई-टेक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी और वकील की मदद से अंजाम देते थे चोरी
X

MP Crime : नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह इतना चालाक था कि आपस में वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पहले से वकील तैयार रखता था।

बता दें कि नीमच पुलिस ने 9 और 10 सितंबर को शहर और थाना क्षेत्र में हुई दो नकबजनी की घटनाओं की जांच में 700 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर गिरोह तक पहुँची। पुलिस ने इस ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य सरगना अनूप सिंह राजपूत और रघु सिंह राजपूत शामिल हैं।

एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि अनूप सिंह के खिलाफ करीब 40 नकबजनी के मामले दर्ज हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के 17-20 और अन्य अपराध महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिणी राज्यों के हैं। गिरोह चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल करता था, जिसमें नीमच की घटनाओं में इंदौर से चोरी किए गए वाहन शामिल थे। गिरोह के अन्य सदस्य अहमद हुसैन और अभिषेक लूनिया अनूप सिंह से जेल में मिले और बाद में बाहर आने के बाद अपराध की योजना बनाई।

अहमद हुसैन की बहन मंदसौर की रहने वाली है, जिसकी जानकारी ने गिरोह को नीमच और आसपास के इलाकों में चोरी करने में मदद दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य राज्यों में गिरोह की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire