Breaking News
Create your Account
MP Crime : पेड़ से बंधी मिली महिला-पुरूष की अधजली लाशें, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 18 Aug, 2024
MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है।
MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के लवकुशनगर के प्रेमसागर तालाब के पास के जंगलों में एक युवती और युवक की अधजली लाशें पेड़ से जंजीरों में बंधी मिली हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच शुरू कर दी।
MP Crime : बता दें कि मृतक महिला और पुरुष अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। महिला लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और रक्षा बंधन के मौके पर अपने मायके आई थी। वहीं, पुरुष गौरिहार थाना क्षेत्र का निवासी था। दोनों की लाशें पेड़ से जंजीरों में बंधी हुई मिलीं, और अधजली अवस्था में थीं।
MP Crime : एसडीओपी नवीन दुवे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वर्तमान में कुछ भी ठोस जानकारी नहीं दी जा सकती है। पुलिस को मौके से एक कैमरा और पॉलिथिन मिली है, जो संभवतः जंजीर लाने के लिए उपयोग की गई होगी। छतरपुर के एसपी अगम जैन ने भी मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि हत्या या आत्महत्या के पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 2. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 3. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 4. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

