Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : आधा दर्जन चोरी के मामले खुले, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपए का माल बरामद...

MP Crime : भोपाल। भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के तले चटका कर चोरी करने वाली नकबजनी गैंग को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime : आधा दर्जन चोरी के मामले खुले, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपए का माल बरामद...
X
MP Crime : भोपाल। भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के तले चटका कर चोरी करने वाली नकबजनी गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर गैंग से पूछताछ में 6 चोरियों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के पास से करीब 7 लाख रुपए से अधिक का माल भी बरामद किया है।


MP Crime : डीसीपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि राज मिश्रा 40 वर्ष सब्जी मंडी के पास 80 फीट रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करते हैं। साथ ही छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर में रहते है। बीते 07 अगस्त की रात को वह दुकान बंद करके घर गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान में रखे कैमरे, घड़ी सहित अन्य सामान चोरी हो गए। पुलिस ने 726/24 में मुकदमा दर्ज कर जांच में लिया था। निशातपुरा की टीम क्राइम ब्रांच के साथ अज्ञात चोरों की तलाश कर रही थी।


MP Crime : इस बीच मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते दामों में बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस ने इस दौरान युवक को गिरफ्तार किया, इसके बाद युवक प्रीतम ने पूछताछ में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अपने साथी राजा और अन्न श्रीवास के साथ चोरी करने की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल जप्त कर लिया है।


MP Crime : तीनों शातिर चोरों से पूछताछ में पांच अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है। तीनों ही आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। जो रात्रि के समय सुनसान दुकान और मकान को निशाना बनाते थे। साथ ही ताले चटका कर उसमें रखे सामानों को चोरी कर फरार हो जाते थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire