Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : किराना व्यापारी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 10 KM दूर मिला शव

जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

MP Crime : किराना व्यापारी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 10 KM दूर मिला शव
X

MP Crime : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैरसिया निवासी 42 वर्षीय किराना व्यापारी हनीफ खान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पहले इस घटना को सड़क हादसा समझा जा रहा था, क्योंकि शव के पास उनकी बाइक भी पड़ी मिली थी। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हनीफ खान को बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी, जो सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई। इस घातक हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हनीफ खान बुधवार शाम करीब 4:30 बजे शमशाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी घटना के बाद कुछ संदिग्ध बाइक सवारों को मौके से भागते हुए देखा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में लूट की संभावना से इंकार किया गया है, लेकिन पुरानी रंजिश या निजी संबंधों से जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire