Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : किन्नर बनकर देते थे वारदात को अंजाम, लूट-डकैती गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, सोना और हथियार बरामद

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और दो कारें भी बरामद की हैं।

MP Crime : किन्नर बनकर देते थे वारदात को अंजाम, लूट-डकैती गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, सोना और हथियार बरामद
X

MP Crime : देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस ने किन्नर का भेष धारण कर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और दो कारें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम बरबईखेड़ा में हुई लूट की घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे वारदात के दौरान किन्नर का भेष धारण करते थे, ताकि लोगों को उन पर शक न हो और आसानी से अपने शिकार तक पहुंच सकें। पहचान छिपाने के लिए यही उनका सबसे बड़ा हथकंडा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की मालाएं, एक सोने का टॉप्स, वारदात में प्रयुक्त चाकू और दो कारें बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित आरोपी के डर से तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले का खुलासा करते हुए सौम्या जैन ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह अन्य लूट और डकैती की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। इस एंगल से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire