Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Crime: बेटे की बीमारी से जल्लाद बना पिता, लाखों लगाने के बाद भी जब नहीं हुआ आराम तो कर दी हत्या, ऐसे पहुंचा थाने
पिता का खुद का मकान भी बिक चुका है, लेकिन बेटे की बीमारी ठीक नहीं हुई। बच्चे के भविष्य को लेकर परिवार काफी चिंतित रहता था।

MP Crime: भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पालनहार करने वाले पिता ने ही अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। और स्वयं सुसाइड करने के लिए निकल गया लेकिन जब सुसाइड प्वाइंट पर पिता की हिम्मत नहीं हुई तो वह सीधे थाने पहुंचा और उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल मृतक किशोर डाउन सिंड्रोम से पीड़ित था। परिवार ने उसके इलाज में लाखों खर्च कर दिए थे, लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा था। आगे उसका इलाज और भविष्य का क्या होगा, इसको लेकर पिता काफी परेशान चल रहा था।
MP Crime: जब पिता को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उसने सोते समय अपने 8 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद मरने के लिए सुसाइड पॉइंट पर पहुंच गया। लेकिन उसकी हिम्मत मात दे गई और उसको थाने जाकर गुनाह कबूल करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक गणपति कालोनी स्थित राधाकृष्ण कॉम्प्लेक्स में रहने वाले अनिताभ एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। वह अपनी पत्नी, आठ साल के बेटे आरव और बुजुर्ग सास के साथ रहता है। आरव जन्म से ही मनोरोगी था, जिसका परिवार वाले इलाज करवा रहे थे। उसके इलाज में लाखों खर्च हो चुके हैं।
MP Crime: यहां तक कि पिता का खुद का मकान भी बिक चुका है, लेकिन बेटे की बीमारी ठीक नहीं हुई। बच्चे के भविष्य को लेकर परिवार काफी चिंतित रहता था। आरव पलंग पर सो रहा था। पिता ने इसी बीच गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद पत्नी ने बेटे को बेसुध देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पत्नी जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई तो पिता घर से निकलकर कोलार थाने पहुंच गया और बच्चे का गला दबाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


