Create your Account
MP Crime : POCSO केस का बदला लेने लौटा सनकी आशिक, जमानत पर छूटते ही किशोरी का गला रेता, 12 घंटे में दबोचा गया आरोपी
MP Crime : रायसेन। जिले के मंडीदीप में एकतरफा जुनून और बदले की आग में हुई निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका युवक जमानत पर बाहर आने के बाद सीधे किशोरी के घर पहुंचा और सर्जिकल ब्लेड से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला मंडीदीप के राम नगर वार्ड नंबर 9 का है। मृतका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोपी मनोज अहिरवार पहले उसी मकान में किराए पर रहता था। इसी दौरान किशोरी ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी जेल चला गया था।
हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद मनोज लगातार किशोरी और उसके परिवार पर पुराने केस में समझौते का दबाव बना रहा था। गुरुवार दोपहर वह किशोरी के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। परिवार ने उसे वहां से भगा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर लौट आया।
बताया जा रहा है कि आरोपी इस बार अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने किशोरी पर हमला कर दिया। गले पर किए गए वार इतने गंभीर थे कि किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी खून से सना हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज अहिरवार को भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
- 2. UP News : योगी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले, नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी; लाखों राज्यकर्मचारियों के लिए खुशखबरी
- 3. Wednesday's Horoscope: बुधवार का राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए सभी राशियों का हाल
- 4. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

