Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, खेत पर चली गोलियां, युवक की मौके पर मौत

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

MP Crime : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, खेत पर चली गोलियां, युवक की मौके पर मौत
X

MP Crime : मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खेत के मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद के दौरान चली गोलियों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जगदीश केवट अपने परिवार के साथ गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित खेत पर सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मल्हा केवट, घमंडी केवट और उनके अन्य साथी वहां पहुंच गए। खेत पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली रामनिवास को निशाना बनाकर चलाई गई, लेकिन वह बच निकले। वहीं दूसरी गोली जगदीश केवट के चेहरे पर जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire