Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, माता-पिता का हत्यारा निकला कलयुगी पुत्र, आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा थाना पुलिस ने आरोपी को 36 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, माता-पिता का हत्यारा निकला कलयुगी पुत्र, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले को झकझोर देने वाले दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। निगहरा गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी खेत की रखवाली कर रहे लल्लू राम कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके अपने बेटे ने की थी। पैसों की तंगी और घरेलू कलह से नाराज बेटे ने कुल्हाड़ी से दोनों पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। बड़वारा थाना पुलिस ने आरोपी को 36 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

बता दें कि घटना शुक्रवार-शनिवार की रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में दो शव पड़े देखे तो गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान मृतक दंपती की बेटी ने बड़ा खुलासा किया कि हत्या की रात उसका भाई अभिषेक घर आया था। शक की सुई उसी पर घूमी और सख्ती से पूछताछ में आरोपी बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और इलाज में भारी रकम खर्च हुई थी। इसी खर्च को लेकर उसका पिता से अक्सर विवाद होता था। पैसे के तनाव और गुस्से में उसने अपने ही माता-पिता की जान लेने की योजना बना डाली। मौके की तलाश में वह रात को खेत पहुंचा और सोते हुए दंपती पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं, इस जघन्य हत्याकांड में एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। घटनास्थल से शव उठाए जाने के 36 घंटे बाद तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे शवों में तेज दुर्गंध फैलने लगी। डॉक्टरों के अनुसार फॉरेंसिक टीम देर से पहुंचने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire