Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंटकर नदी में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंटकर नदी में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : दतिया। जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में सामने आई महिला हत्या की सनसनीखेज गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। उत्तरप्रदेश के जौनपुर से आई महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जौनपुर निवासी मृदुला उर्फ अंजली का शव 25 मई को नदी में मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, और एफएसएल टीम ने संयुक्त जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी बंटी दोहरे गुजरात के सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

बताया जा रहा है कि महिला आरोपी पर शादी करने और अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी की पत्नी को अश्लील मैसेज और धमकियां भी भेजी थीं। 23 मई को महिला सूरत से दतिया पहुंची थी।

आरोपी उसे बातचीत के बहाने नदी के पुराने पुल पर ले गया, जहां मोबाइल देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने महिला की चुन्नी से गला घोंट दिया और शव को नदी में फेंक दिया। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए महिला के दोनों मोबाइल भी तोड़कर नदी में फेंक दिए थे। हालांकि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मृतका का बैग और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire