Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : दिनदहाड़े बैंक में डकैती, फिल्मी अंदाज में घुसे बदमाश, कैश और गोल्ड लूटकर फरार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं

MP Crime : दिनदहाड़े बैंक में डकैती, फिल्मी अंदाज में घुसे बदमाश, कैश और गोल्ड लूटकर फरार
X

MP Crime : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन स्थित Bank of Maharashtra में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और महज 20–30 मिनट में लाखों रुपये कैश और गोल्ड समेटकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दो बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुए और कर्मचारियों को कब्जे में लिया। कुछ ही देर में तीन अन्य साथी भी पहुंच गए, जिन्होंने पूरे बैंक परिसर में दहशत फैला दी। बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की जानकारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट भी की। इस दौरान एक ग्राहक को भी बंदूक के बट से हमला कर घायल कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक में रखा पिछले दिन का करीब साढ़े चार लाख रुपये कैश सहित उस दिन की नकदी और गोल्ड भी लूट लिया गया है, हालांकि कुल नुकसान का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने बैंक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं और शहर के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire