Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद मासूम बेटे को जंगल में छोड़ा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आरोपी गिरफ्तार

बेरहमी से हत्या कर दी और फिर अपने ही दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद मासूम बेटे को जंगल में छोड़ा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने शक के अंधेपन में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर अपने ही दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी आरोपी राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति के चरित्र पर शक करता था। इसी शक ने उसे दरिंदा बना दिया। वह पत्नी और बेटे को बाइक से साथ लेकर निकला, लेकिन सुनसान जंगल में पहुंचकर पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने मासूम बेटे को भी वहीं छोड़ दिया और भाग निकला। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब उसने बच्चे को जंगल में छोड़ने की बात बताई, तो पुलिस के होश उड़ गए।

तुरंत बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रायसेन और विदिशा के करीब 12 थानों की पुलिस ने रातभर जंगल में सर्चिंग की। आखिरकार सुबह होते-होते मासूम बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया, जिससे पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire