Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : शहडोल। धनपुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका को पाने की सनक में एक युवक ने सात वर्षीय मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसके दो छोटे बच्चे इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसी कारण मोइशीन ने बच्चे को अपने रास्ते का कांटा मानकर उसकी हत्या करने की साजिश रची। उसने पहले सात वर्षीय ऋतिक कोल को बहला-फुसलाकर बंद पड़ी कोयला खदान के पास ले गया और उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया। पांच दिनों तक बच्चे के लापता रहने के बाद शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसडीओपी विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका को पाने के लिए मासूम का कत्ल किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire