Create your Account
आंध्रप्रदेश में होने वाले हॉकी टूर्नामेंट के लिए मप्र सिविल सेवा हॉकी टीम की घोषणा, फिरोज़ बने कप्तान
भोपाल। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है । यह प्रतियोगिता 15 फरवरी से शुरू होगी । 28 फरवरी तक चलेगी । इस पूरे टूर्नामेंट में देशभर की 32 टीमें में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम के कप्तान फिरोज अली ने बताया कि उन्हें इस बार टीम की कप्तानी सौंपी गई है। और 18 सदस्य टीम में पूरे मध्य प्रदेश से खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
फिरोज अली ने कहा कि राजधानी भोपाल और मध्य प्रदेश को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और यहां से निकालकर खिलाड़ियों ने हॉकी के क्षेत्र में भोपाल और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हॉकी के लिए सरकार को अच्छे स्टेडियम और सुविधाएं प्रदान करना चाहिए,जिससे हॉकी की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ सके। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोइनुद्दीन कुरैशी, अब्दुल वाहिद, रेहान खान, सहित अलग-अलग विभाग के अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 4. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

