Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बच्चों को बोझ से मिलेंगी राहत, 10 दिन बिना बस्तों के लगेंगी कक्षाएं

बच्चों को बोझ से मिलेंगी राहत, 10 दिन बिना बस्तों के लगेंगी कक्षाएं
X
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बिना बस्ते के दस दिन क्लासें लगाई जाएंगी। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र हरजिंदर सिंह ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना बस्ते के क्लासें नई शिक्षा नीति के तहत लगाई जाएंगी। यह क्लासें छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की लगेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों से परिचित कराना है। इसके - लिए छठवी से आठवीं तक की क्लास में दस दिन बस्ता विहिन दिवस आयोजित किया जाना है, ताकि विद्यार्थियों में सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिक कौशल का विकास हो सके।

प्रत्येक माह में न्यूनतम एक शनिवार को बस्ते विहिन दिवसों में गतिविधियां आयोजित किए जाएगी। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि बस्ता विहिन दिवस में गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रत्येक शासकीय माध्यमिक शाला को 2500 रुपए की राशि दी जा रही है। इस राशि का उपयोग कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को बेगलेस दिवसों में की जाने वाली गतिविधियों के लिए नियमानुसार किया जाएगा।


यह गतिविधियां करनी होंगी-
बस्ता विहिन दिवस में आर्ट एंड क्राफ्ट, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण व साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां, खेती की आधुनिक पद्धतियां, शैक्षिक भ्रमण, लघु उद्योग व्यवसाय का भ्रमण, महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे बैंक, पोस्ट आफिस आदि का भ्रमण, विभिन्न प्रकार के स्थानीय कामगार या व्यावसायिक स्थलों का भ्रमण, पुस्तकालय गतिविधियां, प्रौद्योगिकी, विज्ञान और पर्यावरण, खेल गतिविधियां आयोजित करना है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire