Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP byElection Result: विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत का मंत्री पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा इस्तीफा

MP byElection Result: मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे

MP byElection Result: विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत का मंत्री पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा इस्तीफा
X
भोपाल। MP byElection Result: मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस्तीफा भेज दिया है। रामनिवास रावत मध्य प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री थे।

MP byElection Result: बता दें कि दिसंबर 2023 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत ने विजयपुर विधानसभा सीट जीती थी। इसके बाद अप्रैल में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और वन मंत्री बन गए। विजयपुर से विधायक पद से उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव की नौबत आ गई।

MP byElection Result: विजयपुर विधानसभा के नवनियुक्त विधायक मुकेश मल्होत्रा ने जीत का श्रेय विजयपुर विधानसभा की जनता को देते हुए कहा कि यह सत्य पर असत्य की विजय है। सरकार अन्याय अत्याचार करके चुनाव जीतना चाहती थी, लेकिन जनता ने उनको आइना दिखा दिया। मल्होत्रा ने कहा​ कि इलाके की जनता ने मेरा साथ दिया, इसके लिए मुकेश मल्होत्रा ने जनता का आभार व्यक्त किया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire