Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Breaking : सिंचाई योजना के प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर, देखें वीडियो...

खेतों के बीच बने इस प्लांट से उठती आग की भयंकर लपटों ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया।

MP Breaking : सिंचाई योजना के प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर, देखें वीडियो...
X

MP Breaking : मंदसौर। मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शक्करखेड़ी गांव के पास स्थित सिंचाई योजना के प्लांट में भीषण आग लग गई। इस घटना में प्लांट में रखे हजारों प्लास्टिक पाइप, वाहन और कई उपयोगी मशीनें आग की चपेट में आ गईं। खेतों के बीच बने इस प्लांट से उठती आग की भयंकर लपटों ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा प्लांट धुएं और लपटों से घिर गया। आग की लपटें दूर से दिखाई देने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

MP Breaking : प्रशासन की टीमें और दमकल विभाग आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन आग की तीव्रता के चलते अभी तक इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस आगजनी से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire