Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Breaking : खंडवा से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में बड़ा खुलासा-सुरक्षा बलों पर हमले की रची जा रही थी साजिश
MP Breaking : भोपाल। मध्य प्रदेश में ATS ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई कर बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया हैं।

MP Breaking : भोपाल। मध्य प्रदेश में ATS ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई कर बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया हैं। आज सुबह खंडवा से गिरफ्तार हुए आतंकी फैजान शेख से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। फैजान शेख खंडवा में इंडियन मुजाहिदीन के लिए माहौल तैयार कर रहा था और उनकी सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी थी। आतंकी फैजान ने यूट्यूब से विस्फोटक सामग्री बनाने की ट्रेनिंग ली थी। भोपाल में पुलिस मुख्यालय में एटीएस के आईजी डॉक्टर आशीष ने बताया कि आरोपी लोन वुल्फ अटैक की योजना बना रहा था।
MP Breaking : अब तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रच रहे थे। आतंकी भोपाल, इंदौर, महू और देवास में मूवमेंट में रहता था। आतंकी फैजान को कंजर मोहल्ला, सलूजा कालोनी खंडवा से गिरफ्तार किया गया है। उसके चार अन्य सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। आतंकी को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। एटीएस के आईजी डॉ. आशीष ने बताया की पकड़े गए आरोपी रकीब कुरैशी और फैजान शेख इंडियन मुजाहिदीन की आइडियोलॉजी से प्रभावित हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस व अन्य आतंकी संगठन के जिहादी लिटरेचर जब्त किया गया है।
MP Breaking : इसके अलावा, मोबाइल फोन, पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। साथ ही, सिमी संगठन के सदस्यता फार्म बरामद किए गए हैं। आईजी ने बताया की पकड़े गए आतंकी फैजान ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि वह निरंतर सुरक्षा बलो और उनके परिजनों की रेकी कर रहे थे। पूछताछ में फैजान में यह बात भी कबूल की है कि वह आतंकी अबू फैसल से काफी प्रभावित था और उससे भी बड़ा आतंकी बनने की तमन्ना रखता था। फिलहाल एटीएस पुलिस पकड़े गए आतंकी से सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


