Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Board Exam 2026 : कल से शुरू होंगी एमपी बोर्ड परीक्षाएं, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा

MP Board Exam 2026 : कल से शुरू होंगी एमपी बोर्ड परीक्षाएं, 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा
X

MP Board Exam 2026 : भोपाल मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में कुल 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

MP Board Exam 2026 : बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रश्नपत्रों की छपाई से लेकर परिणाम घोषित होने तक विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 7 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी। 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी और अंतिम पेपर हिंदी का होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

MP Board Exam 2026 : छात्र अपने प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए examination/enrollment form सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना एप्लीकेशन नंबर व कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है, साथ ही उसकी एक अतिरिक्त प्रति रखना भी उचित रहेगा।

MP Board Exam 2026 : बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित सीट पर ही बैठना होगा और मंडल द्वारा तय सभी नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

MP Board Exam 2026 : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। नकल रोकने के लिए प्रत्येक जिले में चार विशेष स्क्वॉड टीमें तैनात की गई हैं। संवेदनशील केंद्रों की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire