Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्राले की टक्कर से बाराती कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौत

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

MP Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्राले की टक्कर से बाराती कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौत
X

MP Accident : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारातियों की कार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, देवास से बीना जा रही बारात ग्राम पैराखेड़ी के पास पहुंची ही थी कि यह भीषण दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ चल रही अन्य गाड़ियों में सवार महिलाएं और बच्चे जब अस्पताल पहुंचे तो अपने परिजनों की हालत देखकर पूरा माहौल गमगीन हो गया।

अस्पताल परिसर में रोने-चीखने की आवाजों से माहौल दहल उठा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे को लेकर टोल कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप भी लगे हैं, क्योंकि एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाई। एसडीओपी रोशनी ठाकुर स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर घायलों के इलाज की निगरानी कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire