Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

MP Accident : तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
X

MP Accident : धार धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। कुक्षी-मनावर रोड पर ग्राम लोहारी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुक्षी के एक होटल में काम करते थे और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से लोहारी गांव एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। रात के अंधेरे में अचानक तेज रफ्तार ट्राला उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुक्षी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire