Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल

पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

MP Accident : दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल
X

MP Accident : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे-146 पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे सागर से भोपाल की ओर जा रही शक्ति ट्रेवल्स की बस समेत दो यात्री बसें क्रॉसिंग के दौरान आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सबसे ज्यादा नुकसान उन यात्रियों को हुआ जो खिड़की के पास बैठे थे। कई लोग बसों में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही रायसेन और भोपाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नेशनल हाईवे-146 के इस हिस्से में सिंगल लेन होने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire