Create your Account
MP Accident : मुरुम से लदे ट्रैक्टर ने 2 मासूमों को रौंदा, गांव में छाया मातम
MP Accident : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को रफ्तार और लापरवाही ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। नौडिहवा चौकी क्षेत्र के गोडगवा गांव में मुरुम से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक मौत बनकर दौड़ा और दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बरवाडीह के गोडगवा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक संतकुमार यादव था, जबकि वाहन की मालकिन जयमाला दुबे बताई जा रही हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Israel-Iran war: इजरायल-ईरान युद्ध में भारत के स्टैंड पर PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन
- 2. CG News : ई-रिक्शा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
- 3. MP News : NH किनारे मिला पिता का शव, बेटा 15 दिन से लापता, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
- 4. Uttarakhand: उत्तराखंड में यूसीसी संशोधन लागू, पहचान छिपाकर शादी करने पर होगी सजा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

