Create your Account
MP Accident : भूसा लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, किशोर की मौत, दो घायल
MP Accident : पिपरिया। नगर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत से भुसा लेकर लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, रईस पटेल अपने बच्चों के साथ खेत पर भुसा लेने गए थे। वापस लौटते समय खेत की सीमा पर लगे गेट को खोलने के लिए वे ट्रैक्टर से नीचे उतरे। ट्रैक्टर पर उस समय अमित पटेल (15 वर्ष), जिगर (7 वर्ष) और अर्पित पटेल (13 वर्ष) सवार थे। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय अर्पित ड्राइविंग सीट पर बैठा था। ट्रैक्टर ढलान पर खड़ा होने के कारण अचानक नीचे की ओर लुढ़कने लगा और कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।

ट्रैक्टर के पलटते ही तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। सभी को तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्पित को मृत घोषित कर दिया।
अन्य दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। मामले में रईस पटेल की शिकायत पर मंगलवारा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: आंबेडकर अस्पताल में जल्द शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट, बच्चों के लिए डायलिसिस की भी सुविधा मिलेगी
- 2. Suspend : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग: BJD का बड़ा एक्शन, 6 विधायकों को किया सस्पेंड
- 3. CG Suspend : 15 हिरणों की मौत के बाद संजय वन वाटिका के प्रभारी और तीन सहायकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
- 4. MP Accident : बेकाबू स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

