Breaking News
:

MP Accident : तीन दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 6 घायल

MP Accident

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी।

MP Accident : सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक नतीजा देखने को मिला, जहां तीन दोपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी।


जानकारी के अनुसार, दुर्घटना धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम थावरी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सवार कई फीट दूर जा गिरे।


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि छह अन्य घायल सड़क पर पड़े मदद की गुहार लगा रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही धनोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छह घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us