Create your Account
MP Accident : धान कटाई से लौटते वक्त पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौके पर मौत, 4 घायल
- Rohit banchhor
- 16 Dec, 2025
इस भीषण दुर्घटना में चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Accident : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गढ़वा थाना क्षेत्र के झरखटा पहाड़ के पास धान कटाई से लौट रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बगदेवा, ग्राम पंचायत गेरुई के गरीब मजदूर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धान की कटाई के लिए गए थे। काम पूरा कर सभी लोग पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे झरखटा घाट के पास वाहन पहाड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सिंगरौली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 2. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 3. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

