Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, 2 घायल

MP Accident : मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, 2 घायल
X

MP Accident : मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Accident : औरंगाबाद से दिल्ली जा रही थी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल्ली जा रही कार में कुल 6 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीतामऊ पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सीतामऊ अस्पताल पहुंचाया गया।

MP Accident : मृतकों की पहचान

मृतकों में दो की पहचान रविंद्र काले और सचिन गंगाधर गजभारे (दोनों औरंगाबाद निवासी) के रूप में हुई है। शेष दो मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

MP Accident : ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

ट्रक चालक टक्कर के बाद ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस सड़क के सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire