Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

MP Accident : तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
X

MP Accident : इंदौर। शहर के हाईलिंक सिटी बायपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार परिवार को ऐसी टक्कर मारी कि मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, अशोक अपनी पत्नी अनीता, दो साल की बेटी संतोषी और एक वर्षीय बेटे रोहन को बाइक पर लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान हाईलिंक सिटी बायपास के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि अनीता और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire